How to play Poker explained in Hindi

पोकर कैसे खेलें , जानें हिंदी में

ताश से जुड़े खेल हम सब बचपन से खेलते आ रहे हैं। नहीं, इसका मतलब ये नहीं की बचपन में ही जुआरी बन गए। पोकर एक स्किल गेम माना जाता है जिसमे खिलाड़ी को बहुत फोकस्सड हो कर, सोच समझ कर इस गेम को खेलना होता है। इस आर्टिकल के द्वारा हम आपको टेक्सस होल्डम नो लिमिट Poker को सरल hindi भाषा में सिखाएंगे ।Poker कितने लोगों के साथ खेला जाता है, इसमें क्या-क्या टर्म्स का इस्तेमाल होता है,और आखिर में आपका सवाल how to play poker यानी इस game को खेलते कैसे हैं, ये सब कुछ हम आपको इस आसान से hindi tutorial में समझायेंगे ।

पोकर खेलते कैसे है, उससे पहले हम पोकर की कुछ सामान्य जानकरी ले लेते हैं, जिससे आपको गेम को समझना और भी आसान हो जायेगा ।

Poker की hindi में सामान्य जानकारी

गेम टाइप: टेक्सास होल्ड’एम् नो-लिमिट पोकर ।
खिलाड़ियों की संख्या: न्यूनतम- 2 , अधिकतम- 9 ।
स्मॉल ब्लाइंड: कम मूल्य की अनिवार्य bet। ( ऑनलाइन गेमिंग में इसे अधिकतर "SB" यानि की Small Blind से चिन्हित किया जाता है) ।
बिग ब्लाइंड: बड़े मूल्य की bet (इसे "BB" यानि Big Blind से चिन्हित किया जाता है।) यह राशि स्मॉल ब्लाइंड की दुगनी होती है।
होल कार्ड्स: पहले 2 पत्ते जो सभी खिलाड़ियों को dealer से मिलते हैं।
कम्युनिटी कार्ड्स: 5 पत्ते जो पोकर के अलग अलग rounds के दौरान, dealer द्वारा खोले जाते हैं। यह पत्ते सभी खिलाड़ियो के लिए common होते हैं ।

पोकर का यह type (टेक्सास होल्ड’एम् नो-लिमिट) आप Gamentio पर खेल सकते हैं ।

प्री-फ्लॉप: यह पोकर के खेल में सबसे पहला round होता है। इसमे सभी खिलाड़ी होल कार्ड्स मिलने के बाद, लेकिन community cards बंटने से पहले अपनी bets रखते हैं।
फ्लॉप: यह पोकर के खेल में दूसरे राउंड का नाम है। इसमे डीलर कम्युनिटी कार्ड्स के पहले 3 पत्ते एक साथ खोलता है। यह राउंड तब समाप्त होता है जब सारे खिलाड़ी अपनी bets लगा लेते हैं।
टर्न: इस राउंड में चौथा कम्युनिटी कार्ड डीलर द्वारा खोला जाता है, उसके बाद सभी ख़िलाड़ी अपनी bets लगाते हैं। यह खेल का तीसरा round होता है।
रिवर: यह खेल का आख़िरी राउंड होता है। डीलर कम्युनिटी कार्ड्स का आख़िरी पत्ता खोलता है और पत्तों के आधार पर खिलाड़ी अपनी अंतिम bets रखते हैं। इस राउंड के बाद खिलाड़ी और bets नही लगा सकते। river के समाप्त होते ही खेल showdown की तरफ बढ़ जाता है।

कॉल: जब कोई दूसरा खिलाड़ी bet लगा चुका होता है और आप भी उसी मूल्य की bet लगाना चाहते हैं तो "Call" का प्रयोग करें। इसका यह मतलब है की आपकी bet का मूल्य उतना ही है जो अभी तक खेल में चला आ रहा है।
चैक: आपकी bet रखने की बारी आने पर अगर आप bet ना लगाना चाहें तो "check" का प्रयोग करिये। इस ऑप्शन को रियल गेम में टेबल पे 2 बार नॉक करके लिया जाता है।
रेज़: जब आपकी bet रखने की बारी आए और आप bet का मूल्य बढ़ाना चाहते हैं तो "Raise" का इस्तेमाल किया जाएगा।

फोल्ड: गेम के दौरान जब कभी भी आप गेम छोड़ना चाहें तो "fold" का इस्तेमाल करिए।
ऑल-इन: यह पोकर की एक विशेष सुविधा है। इससे आप गेम के दौरान कभी भी अपने सारे उपलब्ध चिप्स दांव पे लगा सकते हैं। ऐसा करना तभी उचित होता है जब आपको लगता हो की आपसे बेहतर पत्ते किसी के पास नहीं होंगे। शोडाउन रिवर राउंड के बाद खेल में bet रखने का कार्य समाप्त हो जाता है। इसके बाद गेम का अंतिम चरण शुरू होता है, जिससे शोडाउन कहते हैं। इस में अंत तक खेलने वाले खिलाड़ियों के पत्ते खोले जाते हैं और विजेता (winner) घोषित किया जाता है, जिसको गेम की लगायी साऱी राशि (Pot amount) मिल जाती है।

लेकिन, अगर एक खिलाड़ी को छोड़ कर बाकी खिलाड़ी "fold" कर लें तो अंत तक रहने वाला खिलाड़ी अपने आप ही विजेता बन जाता है तो किसी भी खिलाड़ी के पत्ते नही खोले जाते हैं और विजेता को सीधे पॉट* (Pot) अमाउंट दे दिया जाता है।

शोडाउन गेम समाप्त होने का भी संकेत होता है।

*पोकर के गेम के दौरान रखी गयी bets के कुल मूल्य को "Pot" (पॉट) कहते हैं। यह गेम के अंत में विजेता को दे दी जाती है।अगर 2 से ज़्यादा विजेता तय होते हैं तो Pot (कुल धनराशि) भी उतने हिस्सों में बाँट दी जाती है।

पोकर में कार्ड्स रैंकिंग

पोकर में हैंड रैंकिंग जानना बहुत महत्वपूर्ण है। आपका पोकर hand कितना मजबूत है, ये समझना इसलिए ज़रूरी है ताकि आपको पता रहे की आपको bet, fold, call, check या raise कब करना है। तो आईये, पोकर की रैंकिंग पर एक नज़र डालें:

01_High_Hand

1.  High Card (हाई कार्ड)

जब पत्तों का कोई मेल न बन रहा हो तो खिलाड़ी के पास सबसे उच्च पत्तों की तुलना करी जाती है, सबसे बड़ा पत्ता जिसके पास होगा, वो विजेता होगा।

Hand Strength: यह कमज़ोर पत्ते हैं।


High Card के उदाहरण के लिए निम्न चित्र देखें:

02_One_Pair

2.  One Pair (वन पेअर): आपके 5 पत्तों में से 2 पत्ते एक सामान हैं।

Hand Strength: यह कमज़ोर पत्ते हैं।


One Pair के उदाहरण के लिए निम्न चित्र देखें:

03_Two_Pair

3.  Two Pairs (दो पेयर्स): आपके 5 पत्तों में 2 अलग अलग जोड़ियां हैं।

Hand Strength: यह सामान्य पत्ते हैं।


Two Pairs के उदाहरण के लिए निम्न चित्र देखें:

04_Three_of_Kind

4.  Three of a Kind: (थ्री ओफ ऐ काइंड): आपके 5 पत्तों में से 3 पत्ते एक जैसे हैं।

Hand Strength: यह अच्छे पत्ते माने जाते हैं।


Three of a Kind के उदाहरण के लिए निम्न चित्र देखें:

05_Straight

5.  Straight (स्ट्रेट): आपके 5 पत्ते क्र्मानुसार हैं मगर अलग अलग सूट में।

Hand Strength: यह काफी अच्छे पत्ते माने जाते हैं।


Straight के उदाहरण के लिए निम्न चित्र देखें:

06_Flush

6.  Flush (फ्लश): आपके 5 अलग-अलग पत्ते एक ही सूट के हैं।

Hand Strength: यह बहुत अच्छे पत्ते हैं।


Flush के उदाहरण के लिए निम्न चित्र देखें:

07_Full_House

7.  Full house (फुल हाउस): ह २ पेअर तथा थ्री ऑफ़ ऐ काइंड का कॉम्बिनेशन होता है।

Hand Strength: यह बहुत बढ़िया पत्ते हैं।


Full House के उदाहरण के लिए निम्न चित्र देखें:

08_Four_of_Kind

8.  Four of a Kind (फोर ऑफ़ ऐ काइंड): आपके 5 पत्तों में से 4 पत्ते एक जैसे हैं।

Hand Strength: यह बहुत ही अच्छे और दुर्लभ पत्ते हैं।


Four of a kind के उदाहरण के लिए निम्न चित्र देखें:

09_Straight_Flush

9.  Straight Flush (स्ट्रेट फ्लश): एक ही सूट के पांचों पत्ते वो भी क्र्म में।

Hand Strength:यह बहुत दुर्लभ पत्ते हैं और इनसे जीत लगभग निश्चित है।


Straight Flush के उदाहरण के लिए निम्न चित्र देखें:

10_Royal_Flush

10.  Royal Flush: (रॉयल फ्लश)।

A, K, Q, J और 10 एक ही रंग में

Hand Strength:यह पोकर के सबसे बेहतरीन पत्ते हैं. इनसे आपकी जीत निश्चित है।


Royal Flush के उदाहरण के लिए निम्न चित्र देखें:

अब Poker hands के बारे में कुछ मूल बातें समझ लेते हैं:

यदि दो खिलाड़ियों के पास एक ही category के Poker Hand बन रहे हैं, तो High card वाला खिलाड़ी जीतता है। चलिए high card poker hand से शुरू करते हैं...उदाहरण के लिए- Q, J, 10, 9, 8 का हाथ Q, J, 4, 9, 8 से ज़्यादा बड़ा होता है। अब two pairs पोकर हाथ का उदाहरण देखिये: A, A, 10, 10, 4... K, K, Q, Q, 10 से बेहतर हाथ है।AA की जोड़ी KK की जोड़ी से बड़ी है। चूँकि high card में हम हमेशा सबसे ज्यादा मूल्य के कार्ड की तुलना करते हैं इसलिए, इस उदाहरण में राजा की जोड़ी की तुलना में पहले खिलाड़ी के पास आये इक्के की जोड़ी मूल्य में अधिक है।

अंत में एक Straight Poker hand का उदाहरण भी देख लेते हैं... मान लीजिये प्लेयर 1 के पास Jack का high straight hand है और प्लेयर २ के पास दस का high straight

hand बन रहा है तो नियम के अनुसार हम सबसे पहले दोनों प्लेयर्स के सबसे बड़े पत्तों की तुलना करेंगे. अब चूँकि J यानी Jack दस से बड़ा होता है तो दोनों प्लेयर्स के पास Straight होते हुए भी प्लेयर 1 इस हैंड को जीत जायेगा।

खेल का उद्देश्य

खेल का उद्देश्य पांच पत्तों का best hand बनाना है। पोकर बावन (52) कार्ड डेक के साथ खेला जाता है और न्यूनतम दो खिलाड़ियों की आवश्यकता होती है। इसमें नौ खिलाड़ी एक साथ खेल सकते हैं लेकिन किसी-किसी ऑनलाइन गेमिंग साइट्स में अधिकतम छह खिलाड़ी ही एक table पर खेल सकते हैं।

यह गेम दो खिलाड़ियों के साथ शुरू होता है जो अनिवार्य bet पोस्ट करते हैं जिन्हें small ब्लाइंड और big ब्लाइंड कहा जाता है।दूसरी ओर, बाकी खिलाड़ी भी bet पोस्ट कर सकते हैं, लेकिन उनके लिए ये अनिवार्य नहीं है।खेल को निष्पक्ष रखने के लिए Blinds की पोस्टिंग प्रत्येक hand के साथ घूमती है, जिसका अर्थ है कि blind चलने की बारी एक एक कर हर खिलाड़ी के पास आती है, इसे डीलर बटन के rotation के रूप में भी जाना जाता है।

big blind एक small blind के मूल्य से दोगुना होता है।

Motive

चलिए अब gameplay को देखते hain। पोकर चार rounds में विभाजित होता है:

Pre-flop
Flop
Turn
River
1 PRE-FLOP

Blinds posting के बाद Pre-Flop round शुरू होता है। प्रत्येक खिलाड़ी को दो cards मिलते हैं जिन्हें hole cards कहा जाता है, जो की private cards होते हैं I इस दौर में betting बिग ब्लाइंड के बगल में स्थित खिलाड़ी के साथ शुरू होती है। प्रत्येक खिलाड़ी अपने कार्ड्स के अनुसार निम्नलिखित में से कोई भी चाल चल सकता है।

Call, जिसका अर्थ है अपनी bet को बिग ब्लाइंड से match करना। Raise, जिसका मतलब है कि मौजूदा bet के मूल्य को बढ़ाएं और एक उच्च मूल्य की bet रखें। या,Fold, जिसका मतलब है कि आपके कार्ड बन्द कर दिए जाएँ और आगे नहीं खेलें। खेल में खिलाड़ियों की टर्न clockwise चलती है।

जब सभी खिलाड़ियों ने अपनी चाल चल ली है और Pot में सामान राशि का योगदान दे दिया है, तो round समाप्त हो जाता है और सभी chips table के बीच में move कर दिए जाते हैं। जो खिलाड़ी अपने पत्ते Fold नहीं करते और खेल को जारी रखते हैं, उन्हें active players कहा जाता है।

अब आता है “Flop Round”... तीन community cards टेबल पे खोले जाते हैं। सबसे पहले Small Blind अपनी चाल चलता है, बाकी की betting इसी क्रम में आगे बढ़ेगी। अब तक बांटे गए cards के आधार पर “Small Blind” निम्नलिखित actions में से कोई भी चुन सकता है;
Check: Bet लगाए बिना खेल में आगे बढ़ें।
Bet: अगर एक अच्छा हाथ बना है या एक अच्छा हाथ बनने की संभावना है, तो bet करें। अन्य खिलाड़ियों को इस bet को match करना होगा यदि वे खेल में रहना चाहते हैं।
Fold: अपने cards drop करें और आगे नहीं खेलें।बाकी खिलाड़ी भी fold, Call या Raise करें।

मान लीजिए “Player 3” bet डालता है और “Player 4” Fold करने का फैसला लेता है जबकि “Player 5” raise करता है, तो इस प्रकार जब सभी active players ने अपनी चाल चल दी है और समान राशि का योगदान कर दिया है, तो Round समाप्त हो जाता है और chips Table के केंद्र में move कर दिए जाते हैं।

FLOP 2
3TURN

अब हम round तीन में जाते हैं जिसे "Turn" कहा जाता है। Table पर एक और community card खोला जाता है, प्रत्येक खिलाड़ी के पास अब छह कार्ड हैं; चार community cards और दो Hole cards, जिनसे पांच-cards का बेस्ट hand बनेगा. इसमें भी betting Flop round के भाँती ही होती है। एक बार सभी खिलाड़ियों ने action ले लिया हो तो फिर से chips को table के centre में रख दिया जाता है।
आखिरी राउंड, जिसे River कहते हैं, अब शुरू होगा।

अंतिम कार्ड को table पर खोला जाता है. सभी खिलाड़ियों के पास अब सात कार्ड्स, अर्थात, दो Hole cards और पांच community cards, उपलब्ध हैं। सबसे अच्छा पांच- cards का संभव पोकर हाथ बनाने के लिए किन्ही भी पांच कार्ड्स का उपयोग कर सकते हैं। चौथा और अंतिम betting दौर उसी तरीके से खेला जाता है जिस तरह से दूसरे और तीसरे betting के दौर खेले जाते हैं।
इस दौर के समाप्त होने के बाद शेष सभी active खिलाड़ियों को अपने Hole cards को show करना होता है। यह Showdown के रूप में जाना जाता है। सबसे अच्छा पोकर हाथ वाला खिलाड़ी पॉट जीत जाता है

अगर सभी खिलाड़ियों ने "Fold" कर दिया हो तो शेष सक्रिय खिलाड़ी को अपने cards को show करने की आवश्यकता नहीं है, Pot को सीधे उसे ही दे दिया जाता है।
और, यदि 2 या अधिक खिलाड़ियों के पास एक ही पोकर हाथ है तो Pot को उनके बीच साझा किया जाता है। Showdown खेल की समाप्ति भी दर्शाता है।

4 RIVER

पोकर खेलना शुरू करने के लिए आपको ये सब जानकारी प्राप्त होनी चाहिए। अब आप Online Casino की रंगीन दुनिया में कदम रखने के लिए तैयार हैं, अगर आप free ऑनलाइन पोकर पर अपनी किस्मत आज़माना चाहते हैं या महज़ practice करना चाहते हैं या फिर Pokerटूर्नामेंट खेलना चाहते हैं तो इस तरह के बहुत सारे options आपको gamentio में मिल जायेंगे।

आपने जो कुछ अभी तक सीखा, उसे आज़मानें के लिए एक गेम अभी ज़रूर try करें:

We use cookies to make sure that you have the best browsing experience on our site. By using our website, you accept that you have read and understood our Cookie Policy & Privacy Policy